फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताजमहल देखने आई किशोरी की बिगड़ी तबीयत...बेहोश होकर गिर पड़ी, पुलिस ने बचाई जान; परिजनों ने जताया आभार

Sun, 19 Oct 2025 03:40 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

ताजमहल में एक पर्यटक की तबीयत बिगड़ गई। पर्यटक बेहोश होकर गिर पड़ी। पुलिस ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। अब पर्यटक की हालत में सुधार है। 
विज्ञापन
ताजमहल पर बिगड़ी किशोरी की तबीयत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल पर रविवार को एक किशोरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। किशोरी बेहोश हो गई। पुलिस की क्विक रिस्पॉन्स टीम ने किशोरी को अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार मिलने के बाद किशोरी की हालत में सुधार हुआ। परिजनों ने पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन


महेसाणा से 14 वर्षीय किशोरी रविवार को परिजनों के साथ ताजमहल देखने के लिए पहुंची थीं। स्मारक में अचानक से किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी। साथ में आए परिजन घबरा गए। तभी ताज सुरक्षा पुलिस के जवान माैके पर पहुंचे। किशोरी को क्विक रिस्पाॅन्स टीम की मदद से अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर किशोरी की हालत में सुधार हुआ। बताया कि किशोरी का ब्लड प्रेशर लो हो गया था। इसके चलते किशोरी बेहोश होकर गिर पड़ी। मदद के लिए परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


http://
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें