फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: अभद्रता का विरोध करने पर किशोर की गला दबाकर हत्या, आरोपी फरार

Tue, 20 Apr 2021 01:52 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मृतक मयंक कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र में सोमवार रात एक किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गया। पीड़ित पिता की तहरीर पर नारखी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


नारखी के गांव मुईनउद्दीनपुर निवासी मयंक कुमार (15) पुत्र हरिप्रसाद किसी काम से घर से बाहर निकला था। तभी गांव के ही अतुल पुत्र ओमप्रकाश ने उसके साथ अभद्रता कर दी। विरोध करने पर अतुल ने मयंक का गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। 

मयंक की हत्या की जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मयंक के पिता हरिप्रसाद की तहरीर पर अतुल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नारखी केके तिवारी का कहना है कि युवक ने किशोर की गला दबाकर हत्या की है। मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी को प्रयास किए जा रहे है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें