फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलक समारोह में हुआ 'तमंचे पे डिस्को', गोली लगने से किशोर की मौत, दो घायल

Mon, 14 Jan 2019 11:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo photo
विज्ञापन

मैनपुरी जिले में तिलक समारोह के दौरान 'तमंचे पे डिस्को' लोगों की जान पर भारी पड़ गया। डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग में एक किशोरी की गोली लगने से मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक के परिजनों ने दो नामजद और चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


घटना कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा की है। रविवार को गांव एक परिवार में का तिलक समारोह था। इसमें गांव का 14 वर्षीय अनीश, दीनदयाल, राजकुमार गए हुए थे। इस दौरान समारोह में कुछ लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। 

हर्ष फायरिंग में गोली लगने से भानु प्रताप का पुत्र अनीश, दीनदयाल व राजकुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सैफई में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान अनीश की मौत हो गई। 
विज्ञापन


मृतक अनीश के पिता भानुप्रताप ने कुर्रा थाना में टीकाराम व सुरेश चंद्र को नामजद करते हुए चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फायरिंग करने वाले युवकों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें