फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पत्थर से सिर और चेहरा कुचलकर किशोर की हत्या

विज्ञापन
रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में गंभीर हालत में मिला किशोर, उपचार के दौरान मौत, पहचान मिटाने ले
विज्ञापन
अछनेरा(आगरा)। किरावली कस्बे के अभुआपुरा मार्ग पर रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में रविवार सुबह एक 13 वर्षीय किशोर लहूलुहान अवस्था में मिला। हमलावरों ने उसकी पहचान मिटाने के उद्देश्य से उसके सिर और चेहरे पर पत्थर से बेरहमी से प्रहार किया था। पुलिस ने घायल किशोर को उपचार के लिए आगरा भेजा, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है। तीन थानों की पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान प्रिंस उर्फ गुल्लू (13) पुत्र बच्चू सिंह निवासी अभुआपुरा वार्ड नंबर 13 डब्ल्यू कॉलोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब 2:15 बजे डब्ल्यू कॉलोनी के पास खेल रहे कुछ बच्चों ने रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में एक किशोर के पड़े होने की सूचना स्थानीय युवकों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि किशोर खून से लथपथ हालत में पड़ा था और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे।
घटना की सूचना डायल-112 और थाना किरावली पुलिस को दी गई। माैके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक किरावली ने घायल किशोर को एंबुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी किरावली भेजा। हालत नाजुक होने पर किशोर को आगरा के एसएन हाॅस्पिटल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी पश्चिम आदित्य कुमार भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन



रंजिश में हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश या आपसी विवाद के चलते किए गए जानलेवा हमले का प्रतीत हो रहा है। किरावली, अछनेरा और फतेहपुर सीकरी थानों की पुलिस को जांच में लगाया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हमलावरों की पहचान के लिए क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

-
गठित कीं तीन टीमें
प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है। घटना के खुलासे को तीन टीमें गठित की गई हैं। हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
आदित्य कुमार, डीसीपी पश्चिम

रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में गंभीर हालत में मिला किशोर, उपचार के दौरान मौत, पहचान मिटाने ले

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें