फतेहाबाद फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
फतेहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार तड़के नींद की झपकी आने से एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा टीम ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस के मुताबिक, कार अक्षय कुमार जैन पुत्र मैनचंद निवासी सेक्टर-6, वैशाली, थाना इंदिरापुरम, गाजियाबाद कार से लखनऊ से गाजियाबाद जा रहे थे। रविवार तड़के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 37.500 पर पहुंचने पर उन्हें अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक अक्षय कुमार जैन घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची तथा घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।