फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में किशोर की मौत, दूसरा घायल, पांच बहनों में अकेला भाई था

Thu, 09 Mar 2023 12:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में बाइकों की भिड़ंत में किशोर की मौत हो गई। खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीण परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। इकलौते बेटे की मौत से परिजन बेसुध हैं। 
विज्ञापन
विशाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गुरुवार की सुबह दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


हादसा किरावली थाना के अभेदोंपुरा स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे हुआ। यहां अभेदोंपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह का बेटा विशाल (17) बाइक से कहीं जा रहा था। रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे सामने से आ रही बाइक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गिरकर घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार डर की वजह से गाड़ी छोड़कर भाग गया। 

परिजन लेकर पहुंचे अस्पताल

विशाल गंभीर अवस्था में वहीं पड़ा रहा। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। शहर के एक अस्पताल में उसे भर्ती कराया। यहां कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। रोना-पीटना सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। वह परेशान परिजनों को ढांढस बंधाते रहे। 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया

परिजन ने बताया कि विशाल पांच बहनों में अकेला भाई था। घटना के बाद दूसरे बाइक चालक की बाइक मौके पर ही पड़ी रही। सुरेंद्र सिंह ने बरामद बाइक के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव के कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें