फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी को किया अगवा, पिता को पीटा

Thu, 25 Apr 2024 06:44 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को उसी गांव के चार लोग अगवा करके ले गए। पिता के शिकायत करने पर आरोपियों ने उनकी पिटाई कर दी। इस मामले में पिता ने चारों आरोपियों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव से 10 अप्रैल को किशोरी घर पर अकेली थी। माता-पिता मजदूरी के लिए बाहर गए थे। जब पिता शाम को घर पहुंचा तो किशोरी घर पर नहीं थी। परिजन ने उसकी तलाश शुरू की। संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई। तलाशी के दौरान उन्हें जानकारी हुई कि गांव निवासी नीरज, सुनील, रेखा और रामबेटी किशोरी को अगवा कर ले गए हैं। पिता आरोपियों के घर पर शिकायत कर पुत्री को वापस दिए जाने के लिए पहुंचा। इस पर आरोपियों ने उसकी भी पिटाई कर दी। पिता ने घटना की जानकारी थाना पहुंचकर पुलिस को दी। चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें