फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सड़क हादसे में घायल किशोर ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

Fri, 17 Jan 2025 07:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगला बरी के पास 15 जनवरी को ट्रैक्टर से हुई थी दुर्घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से घायल हुए 16 वर्षीय किशोर ने बृहस्पतिवार की रात को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में किशोर की मौत के बाद घर में मातम पसर गया है। माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

बरनाहल क्षेत्र के गांव नवादा निवासी पप्पू वाल्मीकि का 16 वर्षीय पुत्र कुनाल बुधवार की सुबह खेत पर गया था। शाम करीब 6 बजे वह फसल में पानी लगाने के बाद घर वापस लौट रहा था। तभी नगला बरी के पास मार्ग से गुजर रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। हादसे के बाद परिजन कुनाल को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर फिरोजाबाद ले गए थे। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया था। बृहस्पतिवार की रात को अचानक फिर से तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में कुनाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें