फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुराः बंदरों ने युवती पर किया हमला, जमीन पर गिराकर हाथ-पैरों में काटा

Wed, 31 Jul 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
बंदरों के हमले से घायल संजू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराश मंदिर क्षेत्र स्थित घर के बाहर खड़ी युवती पर बंदरों ने हमला कर दिया। उसके हाथ व पैर में काट लिया। परिजनों ने उसका निजी अस्पताल में उपचार कराया है। घटना को लेकर परिजनों में रोष व्याप्त है। 
विज्ञापन


तराश मंदिर क्षेत्र स्थित पूर्व सभासद बंटी बघेल की पुत्री संजू (18 वर्ष) सोमवार शाम को अपने घर के बाहर खड़ी थी। तभी अचानक 4-5 बंदरों ने उस पर हमला कर दिया। उसने बंदरों से बचकर भागने की कोशिश की लेकिन, बंदरों ने उसे जमीन में गिरा लिया और हाथ व पैर में कई जगह काट लिया। 

युवती ने शोर मचाया। आसपास के लोग उसे बचाने के लिए दौड़े और बंदरों को भगाया। परिजन उसे निकट के निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार कराया। घटना पर रोष व्यक्त करते हुए बंटी बघेल ने कहा कि नगर में बंदर हिंसक होते जा रहे हैं। प्रतिदिन घटनाएं हो रही है। लेकिन, जिला प्रशासन और नगर निगम बंदरों की समस्या को लेकर ठोस कदम नहीं उठा रहा है। यह चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें