फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डंपर की चपेट में आया किशोर, मौत

Sat, 07 Dec 2024 07:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- दीवानी रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। दीवानी जाने वाले रोड पर मूंगफली अनुसंधान केंद्र के पास शुक्रवार की देर शाम एक किशोर डंपर की चपेट में आ गया। मौके पर पहुंची पुलिस जिला अस्पताल लेकर आई। वहां कुछ देर उपचार के बाद दम तोड़ दिया। मृतक शहर की बैंक कॉलोनी का रहने वाला था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बैंक कॉलोनी निवासी का पुत्र सार्थक शुक्ला (17) इस वर्ष 10वीं का छात्र था। शुक्रवार की देर शाम वह बाइक से किसी काम के लिए भांवत चौराहे की ओर जा रहा था। दीवानी रोड से होकर गुजरने के दौरान मूंगफली अनुसंधान केंद्र के पास मार्ग से गुजर रहे डंपर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस सार्थक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां इलाज के दौरान कुछ ही देर बाद दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। हादसे में असमय सार्थक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें