फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: झोपड़ी में आग लगाकर साधू को जिंदा जलाने की कोशिश

Sat, 07 Dec 2024 07:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करहल (मैनपुरी)। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव भरतपुर में शुक्रवार रात एक झोपड़ी में अराजक तत्वों ने आग लगाकर उसमें रहने वाले साधू की जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि साधू समय रहते बाहर आ गए। गंभीर रूप से वह झुलस गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कुर्रा क्षेत्र के गांव भरतपुर निवासी कमलेश कुमार परिवार से अलग होकर साधू हो गए हैं। गांव में अपनी झोपड़ी डाल कर रहते हुए भजन करते हैं। शुक्रवार की रात को वह झोपड़ी में सो रहे थे। साधू कमलेश कुमार ने बताया कि अचानक उनकी आंख खुली तो देखा कि झोपड़ी चारों ओर आग जल रही थी। बचाने के लिए झोपड़ी से बाहर भागे। इस दौरान हाथ-पैर झुलस गए। आग लगने की जानकारी होने के बाद ग्रामीण एकत्र हो गए। मिट्टी, पानी आदि डाल कर आग को बुझाया गया। हालांकि तब तक झोपड़ी जल चुकी थी। ग्रामीणों ने गंभीर रूप से झुलसने पर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रताप सिंह के अनुसार मामला संज्ञान में आया है। अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें