घटना दो दिसंबर की है। खंदाैली क्षेत्र के किशोर की उम्र 11 साल है। उसके पिता ने बताया कि बेटे की ननिहाल बरहन के गांव नगला मद्दी में है। बेटा मामा के घर गया था। यहां से ममेरे भाई के साथ रिश्तेदार की शादी में आ गया। दोनों 7 दिसंबर को वापस आए। आरोप है कि उनके लाैटकर आने पर रिश्तेदार ने फोन किया। कहा कि घर से जेवरात चोरी हो गए हैं। ममेरे भाइयों को बुलाया। दोनों पहुंच गए।
ये भी पढ़ें - UP: पत्नी मांगती रही जिंदगी की भीख, नहीं पसीजा बेरहम पति का दिल... एक गलती पर दी 'मौत की सजा'
किशोर को बनाया बंधक
रिश्तेदार ने किशोर को घर में बंधक बना लिया। किशोर की पिटाई लगाई। कहा कि चोरी की है। जेवरात वापस कर दो। मगर, वो मना करता रहा। खुद को निर्दोष बताया लेकिन रिश्तेदार नहीं माने। उसे खेतों की बाड़ में लगाए जाने वाले झटका मशीन से करंट भी लगाया गया। हालत बिगड़ गई। तीन दिन तक रिश्तेदार बंधक बनाकर रखे रहे। खाना भी ठीक से नहीं दिया।
ये भी पढ़ें - शर्म भी न आई: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत लेकर पहुंचे थाने, सच सामने आया...तो मुंह छिपाकर भाग निकले