फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म से गर्भवती हुई किशोरी, मौसेरे भाई पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ उसके मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया था। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई थी। सात माह बाद मंगलवार की रात किशोरी का गर्भपात करा दिया। जानकारी होने पर पिता भ्रूण लेकर थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी के साथ करीब सात महीने पहले रिश्ते के मौसेरे भाई ने दुष्कर्म किया। किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इससे डरी किशोरी ने किसी को कुछ नहीं बताया। वहीं किशोरी गर्भवती हो गई। आरोप है कि मंगलवार की रात घर में ही दवाएं खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। जिसकी जानकारी घरवालों को हो गई। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक देवदत्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी मंसुखपुरा गिरीश राजपूत ने बताया कि किशोरी सात माह की गर्भवती थी। आरोपी युवक ने दवाओं से उसका गर्भपात करा दिया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें