फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए खेत पर जा रही किशोरी से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर शौच के लिए खेत पर जा रही एक किशोरी के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। उसे खींच कर ले जाने लगा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी मंगलवार की दोपहर खेत की ओर शौच के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में गांव निवासी एक युवक ने रोक लिया। किशोरी सहम गई और रास्ता बदल कर जाने लगी तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ा और झाड़ियों में खींच कर ले जाने लगा। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास खेत में काम कर रहे लोग आ गए। तब आरोपी धमकी देकर भाग गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। वहीं पीड़िता के बयान दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें