फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पड़ोसी किशोर के साथ घूमने से मना करती थी दादी, नातिन ने कर दी हत्या 

Mon, 14 Mar 2022 08:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में 15 साल की किशोरी ने ऐसी खौफनाक घटना को अंजाम दिया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। इस किशोरी ने अपनी बुजुर्ग दादी को महज इसलिए मार दिया, क्योंकि वो पड़ोसी किशोर के साथ घूमने से मना करती थी। सख्ती से पूछताछ किए जाने पर इस मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
वृद्धा की हत्या (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालीखेड़ा में पांच दिन पूर्व वृद्धा की हत्या का खुलासा करते हुए हाईवे पुलिस ने दो बाल अपराधियों को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि नातिन ने अपने प्रेमी के संग दादी की हत्या सिर में डंडा मारकर की थी। पुलिस ने डंडा भी बरामद कर लिया है। दादी अपनी नातिन को टोका-टाकी करती रहती थी। वह कहती थी कि किशोर से मत मिला करो। घटना वाले दिन भी किशोर उससे मिलने आया था। किशोर भी इसी बात से नाराज रहता था। 

आठ मार्च की है घटना 

थाना हाईवे के गांव पालीखेड़ा में आठ मार्च को देर रात वृद्धा शकुंतला देवी की हत्या कर दी गई थी। घर में उसके अलावा उसकी 15  साल की नातिन थी। बेटा और पुत्रवधु कहीं बाहर गए हुए थे। हत्या करने के बाद सुबह नातिन ने ही पुलिस को सूचना दी थी। हालांकि हाईवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। बेटे की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके हाईवे पुलिस खुलासे में जुट गई।

कमरे में बंद कर दी थी नातिन 

पुलिस ने कड़ियां जोड़ीं तो हकीकत से पर्दा हट गया। पुलिस ने नातिन से पूछताछ की तो वह टूट गई। एसएचओ अनुज कुमार ने बताया कि नातिन और गांव के ही रहने वाले 15 साल के किशोर को संग देखकर दादी ने नातिन को कमरे में बंद कर दिया था। इसके बाद प्रेमी ने सिर में डंडा मारकर दादी की हत्या कर दी। इसके बाद चारपाई पर दोनों ने शव को रख दिया। 

विज्ञापन

हत्या छिपाने के लिए बताई झूठी कहानी 

हत्या करने के बाद किशोर अपने घर चला गया। इसके बाद सुबह नातिन ने जुर्म छुपाने के लिए झूठी कहानी रची, लेकिन ये कहानी ज्याद समय तक पुलिस की नजरों के बचकर नहीं रह सकी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए  दोनों को पकड़कर बाल सुधार ग़ृह भेज दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें