फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में सनसनीखेज वारदात: 13 साल के प्रिंस को बेरहमी से पीटा, चेहरे को ईंट से कुचला; इलाज के दौरान टूटी सांसें

Sun, 14 Jun 2026 07:29 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, किरावली

सार

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
मृत किशोर प्रिंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आगरा स्थित किरावली कस्बा क्षेत्र में रविवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। अभुआपुरा मार्ग स्थित रेलवे ट्रैक के किनारे झाड़ियों में एक किशोर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। उसके सिर और चेहरे पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया था। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान प्रिंस उर्फ गुल्लू (13) पुत्र बच्चू सिंह, निवासी अभुआपुरा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बच्चों की साड़ियों में दिखा प्रिंस
जानकारी के अनुसार, रविवार अपराह्न करीब 2:15 बजे डब्ल्यू कॉलोनी के पास खेल रहे कुछ बच्चों ने रेलवे लाइन किनारे झाड़ियों में एक लड़के के पड़े होने की सूचना स्थानीय युवकों को दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि किशोर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था और उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान थे। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 और थाना किरावली पुलिस को दी गई।

इलाज के दौरान टूटीं सांसें
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल किशोर को एंबुलेंस से उपचार के लिए आगरा भेजा गया। चिकित्सकों ने उसकी हालत अत्यंत गंभीर बताई, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

आपसी विवाद में हुई हत्या?
वहीं सूचना पर डीसीपी पश्चिम मोके पर घटना स्थल का निरिक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में मामला किसी रंजिश अथवा आपसी विवाद में किए गए जानलेवा हमले का प्रतीत हो रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्र के लोगों से पूछताछ कर रही है और हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें