मैनपुरी। शहर के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान में मंगलवार की दोपहर एक किशोर कूलर में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला न्यू गाड़ीवान निवासी बिजेंद्र कुमार का 16 वर्षीय पुत्र सचिन मंगलवार को घर पर था। दोपहर के समय वह कूलर के पास गया तभी उसमें आ रहे करंट की चपेट में आकर बेसुध होकर गिर गया। किशोर को जमीन पर पड़ा देख परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए घर लेकर चले गए।