फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसैत में ट्रैक्टर की टक्कर से किशोर की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव बसैत में बुधवार की देररात खेत पर मौजूद 15 वर्षीय किशोर ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया। चाचा ने चालक के विरुद्ध किशनी थाने मे रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बसैत निवासी प्रदीप कुमार का 15 वर्षीय पुत्र असमित बुधवार की रात खेत पर बैठा हुआ था। देर रात करीब 11:30 बजे गांव निवासी अभिषेक भूसा ढोने के लिए ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था। चालक लापरवाही व तेजी के साथ चला रहा था। इससे ट्रैक्टर की चपेट में आकर असमित घायल हो गया। चीख-पुकार पर पहुंचे परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज ले गए। थाना सैफई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए इटावा भिजवाया। मृतक के चाचा उपेंद्र सिंह ने ट्रैक्टर चालक अभिषेक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें