फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में किशोर ने तोड़ा दम

Sat, 04 May 2024 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में किशोर ने तोड़ा दम
विज्ञापन

-नामजद के खिलाफ पिता ने दर्ज कराई थी जानलेवा हमले की रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव मोहनपुर निवासी 17 वर्षीय अभिषेक ने शुक्रवार की शाम को मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पिता की ओर से नामजद के खिलाफ घर से ले जाने और जान से मारने की कोशिश का मुकदमा दर्ज कराया गया था। किशोर का इटावा में पोस्टमार्टम कराया गया। मौत की जानकारी होने के बाद पुलिस ने भी जानलेवा हमले की धारा को तरमीम किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी राजेश कुमार के 17 वर्षीय पुत्र अभिषेक को 22 अप्रैल की शाम गांव नगला मंगली भोगांव निवासी योगेश राजपूत अपने साथ किसी दावत कार्यक्रम में जाने की बात कह कर ले गया था। इसके कुछ देर बाद अभिषेक के गंभीर रूप से घायल होने और जिला अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी परिजन को दी थी। इसके बाद नामजद वहां से भाग गया था। गंभीर हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज करा रहे थे। शुक्रवार को पिता ने योगेश राजपूत के खिलाफ पुत्र पर जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के कुछ समय बाद ही अभिषेक ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। जिसके बाद सैफई थाना पुलिस ने शव इटावा भिजवाया। इटावा में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को शव गांव मोहनपुर पहुंचा। वहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उधर युवक की मौत की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जानलेवा हमले की धारा को तरमीम किए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें