फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: छह वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने किया घिनौना काम, टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी

Sun, 07 Apr 2024 11:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में छह वर्षीय बालिका के साथ किशोर ने घिनौना काम किया। घटना के समय वह महिला टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने गई थी। 
विज्ञापन
थाना एत्मादपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्यूशन पढ़ने गई छह वर्षीय बालिका के साथ 11 वर्षीय किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी व फॉरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची।

विज्ञापन


घटना एत्मादपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। परिजन के मुताबिक शनिवार की शाम कक्षा दो में पढ़ने वाली बालिका गांव में एक महिला टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने के लिए शाम 5 बजे गई थी। शाम करीब 6:30 बजे वह रोते हुए घर पहुंची। उसने रोते हुए मां और दादी को घटना की जानकारी दी। 

पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि शनिवार को रात करीब 10 बजे वह कपड़ों की फेरी लगाकर घर पहुंचा। पत्नी ने बताया कि उसकी बेटी के साथ गांव के रियाज ने दुष्कर्म किया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गयी। बालिका को उपचार के लिए भेजा गया। रविवार को डीसीपी सोनम कुमार व एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा भी फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन


एसीपी डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी 11 वर्षीय रियाज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी व उसका पिता बकरी चराने का काम करता है। आरोपी को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें