फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मासूम बच्चों को देख पिता का पिघला दिल

Sun, 07 Apr 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मासूम बच्चों को देख पिता का पिघला दिल
विज्ञापन


आमने-सामने हुई बातचीत में गिले-शिकवे हुए दूर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। दीवानी स्थित मीडिएशन सेंटर में दंपती के विवादों की सुनवाई के दौरान मासूम बच्चों को देखकर पिता का दिल पिघल गया। छोटे बच्चे को गोदी में बिठाकर दुलार किया। आमने-सामने बैठे दंपती के गिले शिकवे दूर हुए। पांच महीने तक चले मुकदमे में हुए समझौते के बाद दंपती एक साथ रहने को राजी हो गए।

थाना बेवर के गांव परौंखा निवासी अर्चना की शादी इंद्रप्रकाश निवासी भटाहार थाना घिरोर के साथ 14 नवंबर 2019 को हुई थी। शादी के बाद अर्चना के दो बेटे हुए। बड़ा बेटा रजित तीन साल का और छोटा बेटा साहिल एक साल का है। दूसरा बेटा होने के बाद इंद्रप्रकाश का पत्नी से विवाद होने लगा। वह दहेज की मांग करने लगा। मांग पूरी नहीं होने पर उत्पीड़न करने के बाद उसने अर्चना को 2 अक्तूबर 2023 को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्चना मायके चली गई। उसने पति से भरण पोषण पाने के लिए प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय में मुकदमा दायर किया। दंपती के बीच समझौता कराने के लिए मुकदमे को मीडिएशन सेंटर में भेजा गया। मीडिएशन सेंटर में अर्चना अपने दोनों बच्चों को साथ लेकर पहुंची। दोनों बच्चों को सामने देख इंद्रप्रकाश का दिल पिघल गया। मीडिएटर दिनेश यादव ने दंपती की बात सुनकर उनके बीच समझौता कराया। विवाद खत्म करके दोनों एक साथ रहने को राजी हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें