उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सौंखके पास किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ के साथ ही थाना पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टामर्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार थाना मगोर्रा के गांव नगरी में कुएं में मृत मिले किशोर की उम्र लगभग 15 साल है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने किशोर के शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकाला। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। किशोर के पास से ऐसी कोई चीज नहीं मिली, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके।
पुलिस ने आसपास को लोगों से भी किशोर की शिनाख्त कराई, लेकिन उसे कोई पहचान नहीं सका। इसके बाद पुलिस ने किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि शव करीब 20 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल पुलिस उसकी शिनाख्त को प्रयास में जुटी हुई है। इसके साथ ही आसपास थाना क्षेत्र में गायब हुए किशोरों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।