फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल: टिकट की कालाबाजारी का खेल है जारी, रहें सावधान

Fri, 13 May 2022 10:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

एएसआई कर्मियों ने टिकट की कालाबाजारी करने वाले दोनों लपकों को पर्यटन पुलिस के सुपुर्द किया है।  इन लपकों ने जयपुर के पर्यटकों को इस्तेमाल किए जा चुके टिकट बेच दिए थे।
विज्ञापन
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ताजमहल के पश्चिमी गेट पर टिकट की कालाबाजारी करने वाले दो लपकों ने जयपुर के पर्यटकों के ग्रुप को 12 टिकट बेच दिए। इनमें से तीन टिकट स्कैन किए जा चुके थे। पर्यटकों को जब गेट पर रोका गया तो उन्होंने बताया कि टिकट उन्होंने दो युवकों से खरीदी हैं। एएसआई कर्मियों ने टिकट की कालाबाजारी करने वाले दोनों लपकों को पर्यटन पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


ताजमहल में लपके ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट से पर्यटकों को चूना लगा रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे जयपुर के पर्यटक रहीसुद्दीन अपने 11 साथियों के साथ ताजमहल के पश्चिमी गेट पर पहुंचे। पर्यटक ने एएसआई कर्मियों को बताया कि पश्चिमी गेट पर उनके पास एक व्यक्ति आया, उसने 55 रुपये प्रति टिकट के हिसाब से उन्हें 12 टिकट दिए। 

जब यह लोग प्रवेश द्वार पर पहुंचे तो चेकिंग में तीन टिकट इस्तेमाल किए हुए (पूर्व में स्कैन) पाए गए। इस पर एएसआई कर्मियों ने दोनों लपकों को पकड़ने के लिए टीम को भेजा। दोनों लपके ताजगंज निवासी रोहित राठौर और राहुल को पकड़कर पर्यटन पुलिस के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन

विदेशी सैलानियों को भी ब्लैक में टिकट बेच रहे

ताजमहल में टिकट विंडो से भारतीय पर्यटकों को ही टिकट दिए जा रहे हैं। विदेशी और सार्क व बिम्सटेक देशों के पर्यटकों को टिकट ऑनलाइन ही बुक कराने होते हैं। ताज पर सक्रिय लपके इसका भी फायदा उठा रहे हैं। वह ऑनलाइन टिकट बुक कराने के बाद दोगुने दाम में इन टिकटों को विदेशी सैलानियों को बेच रहे हैं। इस तरह का एक वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें