फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी की हत्या: गांव के बाहर कोठरी में मिली लाश, मुंह से निकल रहा था झाग; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 31 Oct 2023 02:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

मलावन क्षेत्र के गांव गढ़िया में एक कोठरी में किशोरी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोरी की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी  है। 
 
विज्ञापन
थाना मलावन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के  थाना मलावन क्षेत्र के गांव गढ़िया शीलम में खेतों में बनी कोठरी में मंगलवार की सुबह एक 15 साल की अज्ञात किशोरी का शव पड़ा मिला। हत्या कर शव कोठरी में डाले जाने की आशंकाएं जताई जा रही है। पुलिस किशोरी की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, दुष्कर्म की वारदात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन


एसएसआई विनोद कुमार ने बताया कि गांव से करीब एक किमी दूरी पर खेतों में कोठरी बनी है, इसमें भूसा भरा रहता है और सामने टीनशैड पड़ा है। टीनशेड में ही एक तख्त पर किशोरी का शव पड़ा मिला है। मामले की पूरी तरह से जांच कराई जा रही है। किशोरी की पहचान होने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि किशोरी आस पास के क्षेत्र की नहीं है। उसके साथ कुछ गलत काम हुआ है।
विज्ञापन


उसके बाद हत्या करके शव को कोठरी में डाला गया है। पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें