फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: चोरी के शक में किशोर से हैवानियत, दुकानदार ने शराब पिलाकर बेरहमी से पीटा, जलाने की कोशिश

Sun, 05 Jun 2022 11:41 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में एक दुकानदार की क्रूरता सामने आई है। आरोपी ने चोरी का आरोप लगाकर एक किशोर को बेरहमी से पीटा। 
विज्ञापन
किशोर के शरीर पर पिटाई के निशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कुर्राचित्तरपुर में चोरी का आरोप लगाते हुए एक दुकानदार ने शनिवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ 17 वर्षीय किशोर की बेरहमी से पिटाई की। आरोप है कि उसे जलाने की भी कोशिश की गई। किसी तरह भागकर वह घर पहुंचा, तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


किशोर के पिताने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे से लापता था। शाम को वह कराहते हुए घर पहुंचा। उसके पूरे शरीर में पिटाई के निशान हैं। उसने बताया कि गांव के ही दो युवक और पड़ोसी गांव का रहने वाला एक दुकानदार उसे पकड़कर जंगल की ओर ले गए थे। दुकान के गल्ले से रुपये चोरी करने का आरोप लगाते हुए इन लोगों ने उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। 

आरोपियों ने बेल्ट से पीटा 

पीड़ित का आरोप है कि दुकानदार और उसके साथियों ने रुपये के बारे में पूछते हुए बेल्ट से पिटाई की। वह पिटाई से बेहाल होकर गिर पड़ा, तो उसे जलाने की भी कोशिश की गई। तभी जंगल की ओर से कुछ लोगों को आता देख हमलावर भाग निकले। परिजनों ने घटना की जानकारी थाने में दी। पुलिस ने पिटाई से घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया। 

इस मामले में इरादत नगर के थाना प्रभारी प्रेम सिंह ने बताया कि किशोर की पिटाई करने का मामला संज्ञान में आया है, दो आरोपियों को हिरासत में लेकर घटना की जांच की जा रही है। जलाने की कोशिश करने जैसी कोई घटना नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें