फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन की विदाई का था समय: कड़ाही के खौलते तेल में गिरी किशोरियां, आसपास खड़े आठ अन्य भी झुलसे; मची चीख पुकार

Wed, 07 Feb 2024 12:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में दुल्हन की विदाई का समय था। इसी समय हलवाई की कड़ाही के खौलते तेल में किशोरियां गिर गईं। इससे वह बुरी तरह झुलस गईं। आसपास खड़े आठ अन्य भी झुलस गए। घर में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
खौलता तेल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दुल्हन की विदाई के वक्त दर्दनाक हादसा हो गया। हलवाई की कड़ाही पर खौल रहे तेल में दो किशोरियां गिर पड़ीं। इससे वह बुरी तरह झुलस गईं। छीटें आसपास खड़े लोगों पर पड़े तो वह चीख पड़े। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए। करीब 10 लोग झुलस गए। लोंगों ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घटना शाहगंज थाना क्षेत्र के नगला फकीरचंद में सोमवार की है। यहां के निवासी देवीलाल की बेटी शिवानी की चार फरवरी को शादी थी। विवाह समारोह के बाद सोमवार को दुल्हन की विदाई की तैयारियां चल रही थीं। हलवाई बरातियों के लिए नाश्ता बना रहे थे। 

भरभराकर गिर पड़ा छज्जा

घर के छज्जे पर कविता और अंजलि खड़ी थीं। नीचे हलवाई तेल खौला रहा था। अचानक छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। दोनों किशोरियां तेल में गिरीं तो चीख पड़ी। आसपास खड़े लोगों पर छींटे पड़ने से सभी चीखने लगे। मौके पर भगदड़ मच गई। झुलसे हुए लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें