फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गला दबाकर की गई किशोरी की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 05 Jan 2024 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना में जिस किशोरी का शव मिला, उसकी हत्या गला दबाकर की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। किशोरी के कॉल डिटेल भी खंगाले जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
यमुना किनारे खड़े लोग। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र से 20 दिसंबर को लापता किशोरी की गला दबाकर हत्या के बाद शव को यमुना में फेंका गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसका खुलासा होने के बाद पुलिस हत्या किसने और क्यों की है, इसकी जांच में जुटी है। पुलिस को अब तक एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें किशोरी अकेले जाती दिख रही है। उसके मोबाइल की काल डिटेल से पता चला है कि उसकी इलाके के ही एक लड़के से हर रोज बात होती थी। हत्या से पहले किशोरी से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है, पुष्टि के लिए सैंपल आगरा की एफएसएल भेज गए हैं।
विज्ञापन


बीते मंगलवार सदर थाना पुलिस को राहगीरों ने यमुना में शव पड़े होने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के लापता किशोरी के होने की आंशका में उसके परिजनों को बुलाया। परिजनों ने शव की शिनाख्त अपनी 14 वर्षीय बेटी के तौर पर की। पुलिस ने तत्काल शव पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों ने किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म और फिर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में 22 दिसंबर को जमुनापार थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इंस्पेक्टर संजीव दुबे ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें