फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। शहर के व्यावसायिक केंद्र संजय प्लेस में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों ने पहले दुष्कर्म किया। बाद में वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोमवार को पुलिस को घटना की जानकारी वायरल वीडियो से हुई। दो युवकों की पहचान कर ली गई है। चाैकी प्रभारी की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस के सामने पीड़िता नहीं आई है।
विज्ञापन

घटना 2 से 3 दिन पुरानी बताई गई है। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह 24 सेकंड का है। इसमें एक युवक साफ नजर आ रहा है। कुछ युवकों के हंसने की आवाज आ रही है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि संजय प्लेस स्थित स्काई टावर के पास किशोरी के साथ दुष्कर्म हुआ। गुफा माॅडल शाॅप के पास से युवक उसे लेकर आए थे। एक युवक ने वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया।
मामले की जानकारी के पास पुलिस ने घटनास्थल की पुष्टि की। इसके बाद संजय प्लेस चाैकी प्रभारी एसआई विनोद कुमार की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि करबला, न्यू आगरा के जुनैद और आसिफ की पहचान हो गई है। मुकदमे में दोनों को नामजद किया गया। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया गया है। वहीं किशोरी की भी तलाश की जा रही है। आशंका है कि किशोरी सड़क पर रहकर गुजर-बसर करती है। युवक उसे बहाने से अपने साथ लेकर आए होंगे। किशोरी के मिलने पर मेडिकल कराया जाएगा। उसके कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें