फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा अधीक्षक सहित 37 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
शहर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद लोगों को जागरूक करते एसडीएम और डॉक्टर। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। बृहस्पतिवार को चिकित्साधीक्षक और उनके परिवार सहित जिले में 37 लोग कोरोना संक्रमित निकले। इनमें सबसे अधिक संक्रमित मैनपुरी विकास खंड में निकले। मैनपुरी विकास खंड में 22, कुरावली में 10, करहल में तीन, बरनाहल में दो कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 576 हो गई है। 449 लोग अब तक कोरोना से ठीक हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से अभी तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 127 लोगों का वर्तमान में उपचार चल रहा है। बृहस्पतिवार को शहर के मोहल्ला गोपाल नगर, आवास विकास, छपट्टी, गाड़ीवान, भरतवाल, कटरा, मोहल्ला अग्रवाल सहित शहर में कुल 17 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं जिला जेल में निरुद्ध एक बंदी की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों में सीएचसी कुचेला के चिकित्साधीक्षक, उनकी पत्नी और बेटा के अलावा एक लेखपाल, एक दीवानी में कार्यरत अधिवक्ता शामिल है। जबकि मैनपुरी विकास खंड के गांव असरगढ़ी और भागपुर में एक-एक तथा गांव करीमगंज में दो कोरोना संक्रमित मिले। कुरावली और आसपास के इलाकों में 10 कोरोना संक्रमित मिले। इसके अतिरिक्त करहल विकास खंड में तीन और बरनाहल विकास खंड में दो कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

सीएचसी कुचेला 24 घंटे के लिए सील
सीएचसी कुचेला के प्रभारी चिकित्साधीक्षक पत्नी और बच्चे सहित कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद सीएचसी को चौबीस घंटे के लिए सील कर दिया गया है। अब क्षेत्र के 200 से अधिक गांव के लोगों को उपचार के लिए 20 किलोमीटर दूर जिला अस्पताल जाना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के लोगों को उपचार के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
सीएचसी को सैनिटाइज कराया गया है। वहीं अन्य स्टॉफ के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सदर तहसील में कार्यरत कानूनगो और लेखपाल के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बृहस्पतिवार को भी तहसील में तहसीलदार नरेंद्र कुमार की देखरेख में कर्मचारियों की सैंपलिंग जारी रही। यहां डॉ. जनक सिंह की टीम ने सैंपलिंग का कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें