ढोलना। क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गई एक किशोरी के साथ उसके पड़ोस के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण कराया है।
क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की देर रात किशोरी घर से खेत की ओर निकली थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक उसके पीछे चला गया। गांव के बाहर निकलते ही उसने किशोरी को पकड़ लिया। जब किशोरी ने चीखपुकार करने लगी तो युवक ने उसे धमकाते हुए उसके मुहं में कपड़ा लगा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद युवक किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गया। किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। यहां पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी।
कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी का चिकित्सीय परीक्षण व बयान दर्ज किए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। आरोपी युवक की पुलिस तलाश कर रही है।