फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: पिता के सामने बेटे की मौत, सड़क पार कर रहा था किशोर; कार ने रौंद दिया

Tue, 05 Sep 2023 09:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

कार की टक्कर से किशोर की मौत हो गई। वह पिता की साथ दावत खाने के बाद लौटकर आया था। पिता सड़क किनारे बने बाड़े में पशुओं का काम करने लगे। उसी दौरान किशोर को कार ने रौंद दिया। 
 
विज्ञापन
किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज सोरों मार्ग पर ग्राम प्राहलादपुर के निकट सड़क पार कर रहे किशोर को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक किशोर का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन



प्राहलादपुर निवासी शिवराज सिंह अपने 12 वर्षीय बेटे प्रवीन के साथ सोमवार की रात एनआर पब्लिक स्कूल के निकट दावत खाने गए हुए थे। बताया गया कि दोनों सही सलामत घर लौट आए। गांव के नजदीक शिवराज सिंह ने बाइक रोकी और पशुओं को बांधने में लग गए। तभी प्रवीन घर जाने के लिए सड़क पार करने लगा। उसी समय सोरों की ओर से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद प्रवीन सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना पर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घायल अवस्था में किशोर को परिजन चिकित्सालय ले गए, यहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें