फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रही युवतियों को खींचा, छेड़खानी

Wed, 25 Feb 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहदों की हरकतों से आधी आबादी का घर से निकलना दूभर हो चला है। मिश्रित आबादी वाले रोशन मोहल्ला में शादी से लौट रही युवतियों के साथ शोहदों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर लाठी, डंडों से हमला बोलकर चार लोगों को घायल कर दिया। पथराव किया। इससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। उधर, नाई की मंडी में भी शिक्षिका से छेड़खानी की। विरोध करने पर उसके घरवालों से मारपीट कर डाली।
विज्ञापन


घटना-1
थाना कोतवाली स्थित रोशन मोहल्ला के मंदिर में सोमवार को शादी समारोह था। रात तकरीबन 12 बजे शादी से लौट रही युवतियों के साथ रोशन मोहल्ले का अबरार अपने तीन-चार साथियों के साथ छेड़खानी कर रहा था। मोहल्ले के गोरे, पप्पू आदि ने इसका विरोध किया। इस पर अबरार ने अन्य साथियों को बुला लिया। लाठी, डंडे लेकर हमला बोल दिया। हमलावरों ने गोरे, पप्पू, आशीष, रोहित, राहुल को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। जमकर पथराव भी किया। इससे इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया। दोनों पक्षों के लोग जुट गए। सूचना पर कोतवाली थाने की पुलिस पहुंची मगर तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस ने केवल दो घायलों का मेडिकल कराया। पुलिस ने इस दुस्साहसिक घटना में भी महज एनसीआर दर्ज की है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि अगर शोहदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।

घटना दो
शिक्षिका से छेड़खानी, घर में घुसकर मारपीट
नाई की मंडी की युवती एक विद्यालय में शिक्षिका है। उसने बताया कि बस्ती का एक युवक आए दिन फब्तियां कसता है। कई बार उसे फटकारा मगर हरकतें बंद नहीं हुई। मंगलवार दोपहर को स्कूल से लौटी तो रास्ते में घेर लिया। छेड़खानी करने लगा। युवती ने उसे सबक सिखाने की बात कही। आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद शोहदे ने अपने चार-पांच साथियों के साथ उसके घर में हमला बोल दिया। घरवालों के साथ मारपीट की। भाई और मामा को घायल कर दिया। पीड़ित शिक्षिका थाना नाई की मंडी पहुंची तो पुलिस ने सुनवाई नहीं की। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें