फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-आरोपी कालोनी में करते हैं बदनामी, आगे भी पढना चाहती है युवती

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर की एक कॉलोनी निवासी छात्रा ने मनचलों की हरकतों से परेशान होकर कॉलेज में दाखिला नहीं लिया। युवती का कहना है कि मनचले मोहल्ले में उसकी बदनामी करते हैं। छात्रा ने रोते हुए कहा कि वह आगे पढ़ना चाहती है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के आगरा रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी छात्रा ने 2018 में बीएससी में प्रवेश लिया था। 2019 में प्रथम वर्ष पूरा होने के बाद उसने द्वितीय वर्ष में दाखिला नहीं लिया। इसकी वजह छात्रा को कॉलोनी के ही कुछ लोगों द्वारा बदनाम किए जाना है। छात्रा इतनी परेशान हो चुकी है कि बाहर निकलने पर नामजद लोग उस पर ताने कसते हैं। कॉलोनी में उसे बदनाम कर रखा है।
बुधवार को युवती से जब एडमीशन न लेने की वजह पूछी गई तो वह रोने लगी। उसने बताया कि वह आगे पढ़ना चाहती है, लेकिन परेशान करने वाले बाज नहीं आते। युवती से जब पूछा गया कि पुलिस से शिकायत नहीं की, तब उसने बताया कि परेशान कर रहे लोग कहते हैं कि अगर पुलिस में शिकायत की तो उसकी और बदनामी होगी। मामले की जानकारी होने के बाद एसपी ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के निर्देेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि ऐसा कुछ हुआ तो छात्रा को शिकायत करनी चाहिए थी। मामला संज्ञान में आया है, जांच के लिए टीम को भेजा गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
अजय कुमार पांडेय, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें