फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: हरवीर के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीती टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट ग्राउंड पर बृहस्पतिवार को खेले गए अभ्यास मैच में हरवीर ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट एकेडमी के कोच हरवीर ने चार विकेट लेने के साथ 109 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आगरा कॉर्पोरेट सीनियर ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 186 रन बनाए। टीम की ओर से कप्तान टोनू भाई ने 71 रन की बेहतरीन पारी खेली। केडी चौधरी ने 22 और होंडा यादव ने 11 रन का योगदान दिया। डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट एकेडमी की ओर से हरवीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि प्रियांशु ने दो बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
187 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत संभली हुई रही। इसके बाद कोच हरवीर ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 109 रन की नाबाद पारी खेली और टीम को 19.5 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर लक्ष्य तक पहुंचा दिया। युवराज ने 19 और दिव्यांश ने 12 रन बनाकर उनका अच्छा साथ निभाया। शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हरवीर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। डॉ. राजीव पचौरी ने उन्हें सम्मानित किया। मैच के दौरान डॉ. वीपी सिंह, नवीन गौतम सहित अन्य खेलप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें