आगरा। वायु विहार रोड के अकादमी मैदान पर सोमवार को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने अंडर-15 महिला क्रिकेट लीग का आयोजन किया। इसमें टीम-बी ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।
मुकाबला टीम-ए और टीम-बी के बीच खेला गया। इसमें टीम-ए की कप्तान यशिका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम-ए ने निर्धारित 35 ओवरों में 6 विकेट खोकर 180 रन बनाए। इसमें यशिका ने 73, वंशिका ने 63 रनों की शानदार पारी खेली। टीम-बी की कल्पना ने 5, विनीता ने 1 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम-बी ने 19.1 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। इसमें श्रेया यादव नाबाद 103, खुशी ने नाबाद 44 रनों का योगदान दिया। टीम-ए की नंदिनी शर्मा ने 2, दिव्यांशी ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए कल्पना को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार सीनियर महिला क्रिकेटर नीलम राजपूत ने दिया। इस दौरान गायत्री यादव, नीलम राजपूत, सर्वेश भटनागर, अनीस राजपूत, सुमित शर्मा (बाला) आदि मौजूद रहे।