फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पुलिस नहीं मिली, बंद रहा गोदाम, खाद के लिए भटके किसान

विज्ञापन
चमरौआ का सोमवार को बंद पड़ा गोदाम
विज्ञापन
बाह। पुलिस नहीं मिलने से चमरौआ के सहकारी गोदाम पर सोमवार को यूरिया का वितरण नहीं हो सका। दिनभर गोदाम पर ताला लटकता रहा। सुबह गोदाम पर पहुंचे किसान खाली हाथ वापस लौटे।
विज्ञापन




सचिव ललित कुमार शर्मा ने बताया कि पॉश मशीन में तकनीकी खराबी आने और वितरण के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस नहीं मिल सकी। इसकी वजह से सोमवार को वितरण बंद रहा। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में 800 कट्टा यूरिया खाद का वितरण किया गया था। बताया कि यूरिया की 266.50 रुपये कीमत की बोरी किसानों को ज्यादा रेट पर दिए जाने की शिकायतों के कारण ही पुलिस की मौजूदगी में खाद का वितरण हुआ है। वहीं, यूरिया की बोरी 300 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत के मद्देनजर उपनिबंधक सहकारिता विमल कुमार ने एडीओ कोऑपरेटिव उमेश भारती को जांच सौंपी है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही असल बजह सामने आएगी। इधर, सोमवार को उमेश भारती ने गोदाम से यूरिया लेने वाले किसानों मुकुंदीपुरा के जितेंद्र सिंह, हरलालपुरा के अशोक कुमार, रामवीर, चुन्नीलालपुरा के संजू, चांगोली के सुरेश आदि के वयान दर्ज किए। बताया कि जांच जारी है।



वहीं क्षेत्र के जरार, बाह, जैतपुर, पिनाहट, स्याहीपुरा, बटेश्वर, चित्राहाट, नंदगवा, बासौनी आदि बाजारों में यूरिया की 266.50 रुपये मूल्य की बोरी 350 रुपये तक में बेचे जाने की शिकायत हुई है। भारतीय किसान यूनियन (सर्वोदय) के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह चौहान ने जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार से की गई शिकायत में कहा है कि यूरिया का निर्धारित दर पर बिक्री कराई जाए और किसानों का शोषण उत्पीड़न बंद कराया जाए। साथ ही दुकानदारों की जांच कर दोषी पाये जाने पर कठोर कार्यवाही की जाए। किसानों का शोषण उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो उनका संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें