माउंट लिट्रा जी स्कूल में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्टेट स्टूडेंट ओलंपिक गेम्स का शुभारंभ हुआ। पहले दिन तैराकी, फुटबाल, बास्केटबाल, वालीबाल, कबड्डी और स्केटिंग के मैच हुए। इसमें 16 जिलों के करीब 850 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। फुटबाल के अंडर-14 वर्ग में आगरा की टीम विजेता रही।
तैराकी में हार्दिक अग्रवाल, ईशान सिंह, जाह्नवी चतुर्वेदी, शुभांशु, प्रज्ञान सिंह, तृषा, स्नेहा, सिमरन, वर्निका, अपरा भार्गव, वंश तिवारी, सहेज, ओमकार, ओमांश अग्रवाल, अमोघ भार्गव, दिव्या वर्मा, अनन्या पालीवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बास्केटबाल के अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल में झांसी ने कानपुर को हराया। फुटबाल के अंडर-17 बालक वर्ग में भी झांसी की टीम विजेता रही। स्केटिंग में सत्यम श्रीवास्तव, यशवी सिंह, धैर्य तिवारी, चैतन्य राली, किशन सिंह पहले स्थान पर रहे। कबड्डी और वालीबाल के मुकाबले भी खेले गए।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मनोरंजन कर विभाग के सलाहकार विपुल पुरोहित, पार्षद डा. कुंदनिका शर्मा ने किया। संघ के अध्यक्ष राजीव तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वत्सला प्रभाकर, उपाध्यक्ष स्पर्श बंसल, जिलाध्यक्ष सुनील स्वतंत्र कुमार, रीता कपूर, दिव्यांशु गर्ग, गगन मदान आदि मौजूद रहे।