फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अंतर जनपदीय स्थानांतरण वाले शिक्षक 24 जून तक होंगे रिलीव

Sat, 21 Jun 2025 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अंतर जनपदीय स्थानांतरण के लिए शासन ने शिक्षकों के रिलीव होने की तिथि निर्धारित कर दी है। सूची में स्थान पाने वाले शिक्षक 24 जून तक रिलीव होकर अपने स्थानांतरण जनपद में जा सकेंगे। तिथि निर्धारित हो जाने के साथ ही शिक्षकों ने अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंतर जनपदीय स्थानांतरण सूची में जिले के 39 शिक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं। अभी तक शासन से रिलीव के लिए तिथि निर्धारित नहीं की गई थी, लेकिन शासन से तिथि निर्धारित करने के साथ ही शिक्षकों के रिलीव होने की प्रक्रिया शुरू हो हो गई है। शिक्षकों को सबसे पहले अपने विद्यालय से रिलीव होना पड़ता है। इसके बाद बीईओ कार्यालय जाना होता है। इसके बाद बीएसए कार्यालय से रिलीव किया जाता है। इस प्रक्रिया में समय लग जाता है। इसलिए शिक्षकों ने निर्धारित तिथि तक प्रकिया को पूरी करने के लिए अपने प्रपत्र तैयार करने शुरू कर दिए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि स्थानांतरण सूची में जिन शिक्षकों के नाम शामिल किए गए हैं उनके रिलीव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षक निर्धारित तिथि तक रिलीव होकर अपने स्थानांतरित जनपद जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें