फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: निपुण असेसमेंट परीक्षा में खराब परिणाम पर शिक्षकों को देना होगा जवाब

Tue, 26 Nov 2024 07:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
निपुण असेसमेंट परीक्षा में खराब परिणाम पर शिक्षकों को देना होगा जवाब
विज्ञापन

- ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी करेंगे निगरानी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में 29 और 30 नवंबर को आयोजित होने जा रही निपुण असेसमेंट परीक्षा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ब्लॉक और न्याय पंचायत स्तर पर एक-एक प्रशासनिक अधिकारी निगरानी के लिए नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही बीएसए ने चेतावनी दी है कि जिस स्कूल का परिणाम खराब रहेगा उस स्कूल के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की जवाबदेही मानते हुए कार्रवाई की जाएगी।

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि 29 और 30 नवंबर को जिले के 1909 प्राथमिक और तीन कस्तूरबा विद्यालयों में निपुण असेसमेंट परीक्षा होगी। इस परीक्षा की तैयारियां पिछले 20 दिन से कराई जा रही हैं। छात्र-छात्राओं को ओएमआर का अभ्यास भी कराया जा रहा है। तीन महीने पहले ही शिक्षकों को परीक्षा की तैयारियों के लिए कहा गया था। बीएसए ने कहा कि जिस स्कूल का निपुण असेसमेंट परीक्षा का परिणाम खराब रहेगा उस विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने बताया कि परीक्षा की निगरानी के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में ब्लॉक स्तर पर एक-एक जनपदीय अधिकारी को निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं न्याय पंचायत स्तर पर एक-एक ब्लॉक स्तरीय अधिकारी को परीक्षा की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंट्रोल रूम का भी किया गया गठन
निपुण असेसमेंट परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम का भी गठन किया गया है। जिला स्तर पर बीएसए कार्यालय और ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक संसाधन केंद्र पर कंप्यूटर रूम का गठन किया गया है। यहां से एसआरजी और एआरपी परीक्षा के दौरान आने वाली तकनीकी समस्याओं का निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें