फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 10 वर्ष की सेवा पूरी होते ही चयन वेतन के पात्र होंगे शिक्षक

Tue, 18 Nov 2025 12:15 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अब शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ पाने के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं करना होगा। 10 वर्ष की सेवा पूरी करने पर पात्र शिक्षकों की सूची विकास खंड स्तर पर जारी कर दी जाएगी। शासन से जनवरी व जून में वेतनमान लागू करने की बाध्यता को समाप्त कर दिया है।
विज्ञापन

यदि कोई शिक्षक लगातार 10 वर्षों तक संतोषजनक सेवा प्रदान करता है, परंतु उसे प्रमोशन नहीं मिल पाता है तो इस दशा में उस शिक्षक को चयन वेतनमान दिया जाता है अर्थात उसे एक वेतन वृद्धि दी जाती है, जो चयन वेतनमान कहलाता है। पहले जनवरी व जून में शिक्षकों को चयन वेतनमान दिए जाने की व्यवस्था निर्धारित थी। इसमें बदलाव किया गया है। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों व कर्मचारियों को अब जनवरी या जून तक का इंतजार नहीं करना होगा। जिस माह में शिक्षक की सेवा 10 वर्ष पूरी हो जाएगी उसी माह विकास खंड स्तर पर पात्रता सूची जारी हो जाएगी। सूची को नियमित रूप से अग्रसारित करते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि शिक्षकों की पात्रता सूची तैयार करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। शिक्षकों को अब ऑनलाइन आवेदन नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें