फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के तहत शिक्षकों का हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। माध्यमिक शिक्षा विभाग के मिशन कर्मयोगी साधना सप्ताह के तहत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मथुरा में प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, व्यायाम शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए कार्यशाला एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इसमें आगरा, मथुरा, मैनपुरी और फिरोजाबाद जनपदों के माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक, डायट आगरा व मथुरा के शिक्षकों ने सहभागिता की।
विज्ञापन


संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला में इंटीग्रेटेड गवर्नमेंट ऑनलाइन ट्रेनिंग पोर्टल के विभिन्न ऑनलाइन प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व विभागीय अधिकारियों को जल्द ही पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए गए। इन पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जैसे आधुनिक विषय शामिल हैं।
सत्र 2026–27 में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए रैली, जनसंपर्क व स्कूल चलो गीत के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई। कक्षा 9 से 12 तक की एनसीईआरटी आधारित पाठ्यपुस्तकें बाजार में उपलब्ध होने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सत्र 2025–26 में खेलकूद, विज्ञान प्रदर्शनी, इंस्पायर अवार्ड व कला उत्सव में उत्कृष्ट योगदान पर प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अधिकारियों व कर्मचारियों, विशेषकर चतुर्थ श्रेणी व कार्यालय सहायकों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर बीपी सिंह, रघुराज सिंह पाल, वीरेंद्र सिंह, सूर्यकांत शर्मा, राजकीय इंटर काॅलेज शाहगंज के प्रधानाचार्य मानवेंद्र सिंह, डायट मथुरा व प्रधानाचार्य डॉ. एसके. सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें