फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से पहले शिक्षक संघ नाखुश, कहा- शिक्षकों को आमंत्रित न करना दुर्भाग्यपूर्ण

Mon, 13 Sep 2021 07:10 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

विश्वविद्यालय की स्थापना कार्यक्रम का निमंत्रण डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) को नहीं दिया गया है। इस पर शिक्षक संघ ने पत्र जारी करते हुए नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी, राजा महेंद्र प्रताप की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम से अलीगढ़ विश्वविद्यालय में शामिल होने वाले 400 कॉलेजों के प्राचार्य मौजूद रहेंगे, जबकि आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से जुडे़ कॉलेजों के प्राचार्य ऑनलाइन जुडे़ंगे। विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ (औटा) ने कार्यक्रम का निमंत्रण न मिलने पर नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन


कार्यक्रम में 400 कॉलेज के प्राचार्य रहेंगे उपस्थित
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज के 400 राजकीय, अनुदानित व स्ववित्तपोषित कॉलेज राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध किए जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम में इन कॉलेजों के प्राचार्य उपस्थित होंगे, लेकिन आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध 700 कॉलेजों के प्राचार्य ऑनलाइन जुड़ेंगे। 

औटा ने जताई नाराजगी 
विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम का निमंत्रण डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (औटा) को नहीं दिया गया है। इस पर शिक्षक संघ ने पत्र जारी करते हुए नाराजगी जाहिर की है। शिक्षक संघ ने कहा कि विश्वविद्यालय की स्थापना का क्षण पूरे समाज के लिए गौरव का क्षण होता है। खासकर उस शिक्षक समुदायक के लिए जो उसके संघटक सदस्य बनने वाले हों। लेकिन शिक्षकों को उद्घाटन समारोह में आमंत्रित न करना दुर्भाग्यपूर्ण है। औटा इसकी निंदा करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें