फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: औषधि विभाग का बंद कार्यालय बना मुसीबत, चक्कर लगाने को मजबूर दवा व्यापारी

Tue, 14 Apr 2026 02:01 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में औषधि विभाग का कार्यालय अधिकांश समय ये बंद रहता है। ऐसे में दवा व्यापारी परेशान हैं। लाइसेंस के नवीनीकरण, नोटिस समेत अन्य कार्य नहीं हो पा रहे हैं। 
विज्ञापन
औषधि विभाग के कार्यालय पर लगा ताला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जिला आगरा केमिस्ट एसोसिएशन ने साईं की तकिया स्थित औषधि विभाग का कार्यालय बंद रहने का आरोप लगाया है। इससे मेडिकल के लाइसेंस संबंधी कार्यों में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष आशु शर्मा का कहना है कि दवा व्यापारी अपने प्रतिष्ठान के लाइसेंस के नवीनीकरण, नोटिस समेत अन्य कार्य के लिए विभाग के चक्कर लगाते हैं। अधिकांश समय ये बंद रहता है। इससे मेडिकल स्टोर संचालकों को दिक्कत होती है। सोमवार को भी कई मेडिकल स्टोर संचालक कार्यालय गए तो ताला बंद मिला। 

इससे मेडिकल स्टोर संचालक मजबूरी में लौट आए। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि औषधि निरीक्षक विभागीय कार्य के लिए फील्ड में रहते हैं। स्टाफ नहीं होने के कारण कार्यालय बंद कर जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें