फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कॉलेज: इस शर्त पर वापस हुआ शिक्षिका का निलंबन, अंतिम चेतावनी दी गई

Mon, 22 Dec 2025 09:11 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा कॉलेज में बीएड संकाय की शिक्षिका का निलंबन कॉलेज प्रशासन ने वापस ले लिया है। उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई है। 
 
विज्ञापन
शिक्षिका सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा कॉलेज में बीएड संकाय की शिक्षिका दीक्षा शर्मा का निलंबन कॉलेज प्रशासन ने वापस ले लिया है। उन्हें अंतिम चेतावनी दी गई है। 
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. सीके गौतम ने बताया कि शिक्षिका से लिखित रूप में यह आश्वासन लिया गया है कि भविष्य में उनकी ओर से किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता नहीं की जाएगी। साथ ही वह नियमित रूप से उपस्थित रहकर सभी शैक्षणिक और विभागीय कार्य समय पर पूरा करेंगी। 15 नवंबर को शिक्षिका को निलंबित किया गया था। मामले की जांच तीन सदस्यीय कमेटी ने की।
विज्ञापन


शिक्षिका पर लगातार अनुपस्थित रहने, विभागीय कार्यों को प्रभावित करने, सहकर्मियों से अभद्र व्यवहार करने और यूजीसी नियमों के तहत नौकरी के दौरान नियमित पीएचडी करने जैसे आरोप लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें