फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: क्रिसमस और नववर्ष के लिए विशेष ट्रेनें, मथुरा में होगा ठहराव; यहां देखें पूरी लिस्ट

Mon, 22 Dec 2025 08:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

क्रिसमस और नववर्ष को देखते हुए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की सौगात दी है। इसके साथ ही मथुरा में ठहराव भी किया गया है। 
 
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्रिसमस और नववर्ष पर घूमने जा रहे लोगों को ट्रेनों में वेटिंग की वजह से प्लान बदलना पड़ रहा है। इसको देखते हुए रेलवे ने भी तैयारी शुरू कर दी है। अमृतसर-मडगांव-अमृतसर के बीच विशेष आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसका फायदा मथुरा से मिल सकेगा।
विज्ञापन


आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग के मुताबिक, 04694 अमृतसर-मडगांव एक्सप्रेस के 22, 27 दिसंबर और 1 जनवरी 2026 को कुल 3 फेरे होंगे। 04693 मडगांव-अमृतसर एक्सप्रेस 24, 29 दिसंबर और 3 जनवरी 2026 को तीन फेरे लगाएगी। अमृतसर-मडगांव एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पर शाम 4:35 पर पहुंचेगी और 4:40 पर जाएगी।

मडगांव-अमृतसर एक्सप्रेस मथुरा जंक्शन पर शाम 4:30 पर पहुंचेगी और 4:35 पर प्रस्थान करेगी l इसका रूट अमृतसर, ब्यास, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, पानीपत, दिल्ली सफदरजंग, पलवल, मथुरा जं., गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा जं., रतलाम जं., वडोदरा जं., सूरत, वसई रोड, पनवेल, रोहा, मंगांव, खेड, चिपलून, रत्नागिरी, राजापुर रोड, कंकावली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम एवं मडगांव तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें