फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तीन और ब्लॉकों के शिक्षकों ने संकुल पद से दिया त्यागपत्र

Tue, 16 Jul 2024 06:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन और ब्लॉकों के शिक्षकों ने संकुल पद से दिया त्यागपत्र
विज्ञापन

- डिजिटल हाजिरी के विरोध में जागीर, मैनपुरी और करहल के संकुल शिक्षक भी आक्रोशित
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। डिजिटल हाजिरी का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार के जिले के तीन और ब्लॉकों के संकुल शिक्षकों ने सामूहिक रूप से त्यागपत्र दे दिया। वहीं संकुल शिक्षकों ने मंगलवार को संकुल विद्यालय पर होने वाली बैठकों का भी बहिष्कार कर दिया। शिक्षकों का कहना है कि जब तक उनकी सभी मांगें नहीं मानी जातीं तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
जनपद के छह ब्लॉकों के समस्त संकुल शिक्षक पहले ही इस्तीफा दे चुके थे। मंगलवार को शेष विकास क्षेत्र जागीर, मैनपुरी और करहल के सभी शिक्षकों ने संकुल पद से इस्तीफा दे दिया। संकुल शिक्षकों ने संकुल शिक्षक पद से अपना इस्तीफा खंड शिक्षाधिकारियों को सौंपा। मंगलवार को जिले के सभी 80 न्याय पंचायत केंद्रों पर संकुल शिक्षकों की बैठक होनी थी। संकुल शिक्षकों ने बैठकों का बहिष्कार कर दिया। शिक्षक शिक्षा मित्र अनुदेशक संयुक्त मोर्चा की बैठक मंगलवार को जिला सह संयोजक महेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में जागीर बीआरसी पर आयोजित की गई। बैठक में ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में जागीर ब्लॉक के सभी संकुल शिक्षकों ने सामूहिक रूप से संकुल शिक्षक पद से इस्तीफा दे दिया और कहा कि डिजिटल हाजिरी तभी जब अध्यापक को केवल अध्यापन कार्य के लिए ही रखा जाए गैर शैक्षणिक कार्यों से मुक्ति मिले। हमें शिक्षक ही रहने दिया जाए साथ ही विद्यालय समय के बाद कोई मीटिंग आयोजित न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में संकुल शिक्षक मनोज कश्यप, भुवनेश प्रताप, वेदराम, पंकज पाल, विजेंद्र कुमार, दिनेश वर्मा मौजूद रहे।

करहल में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
करहल। ओमनारायण तिवारी के नेतृत्व में विकास खंड के समस्त शिक्षक संकुलों की बीआरसी पर बैठक हुई। बैठक के बाद सभी संकुल शिक्षकों ने सामूहिक रूप से संकुल के पद से अपना त्यागपत्र खंड शिक्षा अधिकारी करहल को सौंप दिया। शिक्षकों ने यहां प्रदर्शन कर नाराजगी प्रकट की। इस दौरान सभी शिक्षक संकुलों ने कहा कि जब तक उनकी जायज मांगों ,समस्याओं का निराकरण नहीं होगा तब तक ऑनलाइन अटेंडेंस के विरोध में काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य करते रहेंगे ताकि छात्रों का कोई नुकसान न हो। इस अवसर पर ओमनारायण तिवारी, श्रीचंद, सुशील पांडेय, सतेंद्र प्रताप सिंह ,शशिकांत दीक्षित, मनोज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें