एसडीएम से बोले छात्र, शिक्षक पढ़ाने के समय मोबाइल चलाते हैं
किशनी। मंगलवार को नगर के कंपोजिट विद्यालय के पांच छात्रों ने एसडीएम प्रसून कश्यप को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके विद्यालय के शिक्षकों द्वारा किसी कक्षा में पढ़ाई नहीं कराई जाती है। शिक्षक पढ़ाने के समय में मोबाइल चलाते हैं और पढ़ाने के लिए बोलने पर पिटाई करते हैं। गाली-गलौज कर नाम काटने की धमकी देते हैं। एसडीएम प्रसून कश्यप ने बच्चों को जांच का आश्वासन दिया है। वहीं इंचार्ज प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र दुबे ने बताया कि शिक्षक सभी कक्षाओं में समय से पढ़ाई कराते हैं। एक छात्र कुछ छात्रों को गुमराह करके पूर्व में भी एसडीएम के पास शिकायत करने ले जा चुका है और दोबारा ले गया है। वह छात्र पढ़ाई न करके बच्चों को भड़काता है। वह इस छात्र की शिकायत उसके अभिभावक से करेंगे।