फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने की मांगों को पूरा किए जाने की मांग

विज्ञापन
कासगंज में खंड शिक्षाधिकारी को ज्ञापन देते राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सात सूत्री मांगों का निस्तारण किए जाने की मांग की। इस संबंध में महासंघ ने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

महासंघ की जिला उपाध्यक्ष पूनम राजपूत ने कहा कि उपार्जित अवकाशों को मानव संपदा पर अंकन नहीं हो सका है। अवकाशों को शीघ्र अंकन कराया जाए। यदि तकनीकी कमी के कारण ऑनलाइन अवकाश नहीं हो मिल पा रहे हैं तो वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।
नवनियुक्त शिक्षकों की मानव संपदा आईडी और सर्विस बुक शीघ्र बनाई जाए। ब्लॉक अध्यक्ष नितिन माहेश्वरी ने कहा कि बीआरसी पर विभिन्न कार्यों से संबंधित प्रार्थनापत्रों को ग्रहण नहीं किया जा रहा है। इसके लिए पटल प्रभारी नामित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षकों की पत्रावालियों को पूर्ण कर शीघ्र भेजा जाए। उन्होंने कहा यदि किसी शिक्षक का वेतन किसी कारणवश अवरुद्ध होता है तो वेतन बहाली का आदेश प्राप्त होते ही अवशेष निर्गत किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष अमित यादव, दीप्ति सिंह, रजनी यादव, प्रियंका माहेश्वरी, अंजलि गौतम, कंचन वर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें