फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शिक्षक हत्याकांड के आरोपी ने बरामद कराया तमंचा

Wed, 06 Mar 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षक हत्याकांड के आरोपी ने बरामद कराया तमंचा
विज्ञापन

-बुधवार को न्यायालय से रिमांड पर लेकर आई थी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी

भोगांव। थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस न्यायालय से रिमांड पर लेकर आई। पूछताछ करने के बाद निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त तमंचा और कारतूस बरामद किए। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गगन कुमार गौड़ ने बताया कि 25 जनवरी को डीजल लेकर गांव जा रहे शिक्षक हेमसिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के मामले में एक आरोपी दलवीर सिंह निवासी जसवंतपुर ने 4 मार्च को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया था। बुधवार को न्यायालय से आरोपी को रिमांड पर थाने लाया गया। आरोपी से पूछताछ करने के बाद वारदात में प्रयुक्त तमंचा को आलीपुर छाछा मार्ग पर सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया गया। पुलिस को मौके से दो कारतूस भी मिले। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि रुपये के लेनदेन को लेकर उसने हेम सिंह को दो गोली मारी थीं। शव को नहर किनारे छोड़ कर चला गया था। पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी को वापस जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें