भोगांव। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई सुल्तानगंज की मासिक बैठक जिला संगठन मंत्री प्रमोद यादव की अध्यक्षता में ब्लॉक शैक्षिक संसाधन केंद्र में हुई। इसमें शिक्षकों के ऊपर बिना टैबलेट के ऑनलाइन परीक्षा का दबाव बनाने की निंदा की गई। इस संबंध में शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी को पांच सूत्री ज्ञापन सौंपा। शिक्षक नेताओं का कहना था कि शिक्षकों का शोषण करने वालों को जवाब दिया जाएगा।
मंगलवार को बीआरसी परिसर में आयोजित बैठक में जिला उपाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह शाक्य ने कहा कि बिना शासनादेश के शिक्षकों के ऊपर अनावश्यक दबाव ऑनलाइन परीक्षा के लिए बनाया जा रहा है। इसका संगठन पुरजोर विरोध करता है। ब्लॉक अध्यक्ष हर्षेंद्र राजपूत ने कहा जब तक सरकार की ओर से शिक्षकों को टैबलेट उपलब्ध नहीं कराए जाएंगे तब तक कोई भी शिक्षक प्रेरणा एप डाउनलोड नहीं करेगा।
मंत्री महेंद्र शाक्य एवं संगठन मंत्री प्रबल प्रताप ने कहा कि नवनियुक्त शिक्षकों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान की जाए और उनकी पत्रावली शीघ्र तैयार कर वेतन लगाया जाए। ब्लॉक उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम ने कहा नवनियुक्त कथित एआर.पी ,केआरपी एवं संकुल शिक्षक आदि शिक्षकों को बेवजह विद्यालय जाकर परेशान करते हैं और अपने आप को अधिकारी समझ शिक्षकों पर दबाव बनाते हैं। संगठन इसका पुरजोर विरोध करता है।
इस अवसर पर डॉ. आलोक सिंह शाक्य, हर्षेेंद्र राजपूत, महेंद्र शाक्य, अख्तर आदिल ,मोहम्मद नईम, प्रबल प्रताप सिंह, ओमकार सिंह ,अमित मिश्रा, कर्मवीर शाक्य, नजमा बेगम, जितेंद्र कुमार, अजीत चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, कैलाश कुशवाहा, कमल पांडेय, अंकुर, इमरान जावेद ,मनीष कुमार, सुदीप कुमार, शिवांकुर, दीपक पांडेय, शिवम तिवारी, अर्पित चौहान, भरत चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।